Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, महिला योगा टीचर ने की आत्महत्या, यह बताई जा रही वजह

अल्मोड़ा: नगर के आकाशवाणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 38 वर्षीय महिला योगा शिक्षिका ने खुदकुशी कर ली। मृतका राजकीय महाविद्यालय मासी में संविदा पर योगा शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है। लता साह पत्नी मोहित साह ने किचन में जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। महिला का पति अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया हुआ था, वह घर में अकेली थीं।

 

कमरे से धुआं और चीख-पुकार सुनकर आस-पास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थीं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और महिला को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक झुलस जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला पिछले कुछ समय से अवसाद से जूझ रही थी। दो सप्ताह पहले भी उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि आत्मघाती कदम उठाने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *