Breaking News

कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

रामनगर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग क्षेत्रों से कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस कर्मियो द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपित बालम सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी कालूसिद्ध रामनगर को कालूसिद्ध में गौड़ी चौकी के पास से कुल 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

दूसरे मामले में पुलिस कर्मियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र गणेशी लाल निवासी ग्राम मझरा पीरुमदारा रामनगर को मुखबिर की सूचना पर मधुवन अंडर पास से कुल 70 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, कांस्टेबल महबूब आलम, जसवीर सिंह, विनीत चौहान, भूपेन्द्र सिंह, मेघा चन्द्र आदि शामिल रहे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …