Breaking News
Oplus_131072

बिट्टू कर्नाटक बोले- कांग्रेस व विधायक बताएं की क्वारब मामले में दो घंटे के धरने के अलावा उन्होंने क्या किया ?

अल्मोड़ा। भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि क्वारब में डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य करोड़ों रुपये की स्वीकृति के बाद शुरू हो चुका है और ऐसे में कांग्रेस आगामी 22 मई को इस मुद्दे पर डीएम कार्यालय का घेराव करने का कार्यक्रम बना रही है, जो हास्यादपद है।

प्रेस को जारी बयान में कर्नाटक ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। निर्माण व सुधारीकरण कार्य के लिए 68 करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और कार्य गतिमान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विधायक यह बताएं कि क्वारब में दो घण्टे का धरना देने के सिवाय आज तक इस कार्य के लिए कितने ज्ञापन उनके द्वारा सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री को दिए गए। कांग्रेस विधायक और कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की भूखी है एवं क्रेडिट लेने की राजनीति करती है। इस घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी बुलाया जा रहा है ताकि एक दिन के लिए उनकी भी राजनीति चमक सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डीएम कार्यालय घेराव के माध्यम से केवल जनता की सहानुभूति बटोरना चाहती है। कांग्रेस भूल चुकी है कि जनता समझदार है और कांग्रेस की इस नाटकीय राजनीति को भली-भांति समझती है।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *