Breaking News
traffic diverted

कैंचीधाम मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का ट्रैफिक प्लान, श्रद्धालुओं के वाहन खैरना तक ही जाएंगे

अल्मोड़ा। आगामी 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मेले को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार लागू किया है। 14 जून की सुबह सात बजे से 16 जून की रात आठ बजे तक यह ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।

ट्रैफिक प्लान के तहत अल्मोड़ा से कैंचीधाम दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन क्वारब होते हुए खैरना तक जायेगें। इससे आगे श्रद्धालु शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे।

बेरीनाग-सेराघाट की ओर से हल्द्वानी को जाने वाले सभी चौपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा से दन्या, सुवाखान, छड़ौजा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए हल्द्वानी जायेंगे। बागेश्वर-अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन बेस तिराहा करबला, धारानौला, सिकुड़ा बैंड, लमगड़ा, खुटानी होते हुए या फिर क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैण्ड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी जायेंगे।

रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले सभी वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैण्ड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे। साथ ही भतरौजखान, सल्ट की ओर से रामनगर-दिल्ली को जाने वाले पर्यटक वाहन वाया बेतालघाट होते हुए रामनगर को जायेंगे।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *