Breaking News

इनाकोट में क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक में उठीं स्थानीय समस्याएं, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलेगा शिष्टमंडल

अल्मोड़ा: इनाकोट में क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में सफाई कर्मी की नियुक्ति किये जाने, पशु चिकित्सा उप केंद्र पोखरी व चौपाता में नये अधिकारियों की नियुक्ति होने तक पशु चिकित्सा कैंपों का आयोजन करने, जंगली जानवरों द्वारा की जा रही फसल क्षेत्र का मुआवजा राशि बढ़ाने, तिरछे क्षेत्रग्रस्त हो चुके विद्युत वालों को दुरुस्त करने तथा बसौली – ताकुला में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना किए जाने की मांग की गई।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला के उच्चीकरण की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बावजूद अभी तक उस पर अमल नहीं हो पाया है। इस चिकित्सालय में स्वच्छक का पद रिक्त होने के कारण मरीजों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

चौपाता एवं पोखरी में स्थित पशु चिकित्सा उप केंद्र बंद पड़े हैं। गांवों में बड़ी संख्या में तिरछे हो चुके व सड़क चुके विद्युत पोल दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जंगली जानवरों द्वारा फसलों को भारी क्षेत्र पहुंचाई जा रही है। मुआवजा राशि काफी कम है, वह भी समय पर ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है।

बैठक में तय किया गया की इन समस्याओं को लेकर शीघ्र ही एक शिष्टमंडल संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करेगा। बैठक में वनाग्नि की घटनाओं में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे निपटने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 9 ग्राम पंचायतों के संसाधन पंचायत के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक को ईश्वर जोशी, पुष्पा बिष्ट, दीपा भाकुनी, उषा बिष्ट, रेनू आर्या, शीला देवी, किरन भाकुनी, दया पांडे, चंदन सिंह बिष्ट, दीप्ति भोजक, यमुना देवी, तारा तिवारी, अशोक भोज, पूजा बोरा आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की अध्यक्ष पूजा बिष्ट तथा संचालन महासचिव निर्मल नयाल ने किया।

Check Also

अल्मोड़ा: कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने संस्कृत विषय में नेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *