Breaking News
Oplus_131072

डुबकिया वार्ड में अवैध कब्जे के खिलाफ पार्षद अंजू बिष्ट ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा: नगर के डुबकिया वार्ड में सार्वजनिक रास्ते, मंदिर और क्रिया-कर्म स्थल पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस गंभीर जनसमस्या के समाधान और तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है।

 

​मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में पार्षद अंजू बिष्ट ने आरोप लगाया है कि डुबकिया वार्ड के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रास्ते, स्थानीय मंदिर और क्रिया-कर्म घाट स्थल पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस अवैध अतिक्रमण के कारण क्षेत्र के आम लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय जनता को न केवल भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि वे मानसिक रूप से भी परेशान हैं।

 

​पार्षद ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संवेदनशील जनसमस्या के संबंध में पहले भी कई बार संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन विडंबना यह है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी धरातल पर अब तक कोई ठोस या स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। प्रशासन की इस ढुलमुल नीति और उदासीनता के कारण स्थानीय निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।

 

​ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से पुरजोर अनुरोध किया गया है कि वे जनहित से जुड़े इस संवेदनशील मामले का तुरंत संज्ञान लें। साथ ही संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर जाकर शीघ्र अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश जारी करें, ताकि आम जनता को इस बड़ी परेशानी से राहत मिल सके और बाधित मार्ग को फिर से सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

 

ज्ञापन में विरोध दर्ज कराने और हस्ताक्षर करने वालों में राकेश बिष्ट, पूजा, महेश, दान सिंह, राजू, शान्ति देवी, धीरज रावत, दीपक, काला देवी, रीमा बिष्ट, हरदयाल सिंह, शांति देवी, मजिन्दर सिंह, खीम राज, हरीश सिंह, रणजीत सिंह और हाफिज सहित अनेक वार्ड वासी शामिल रहे।

 

Check Also

बड़ा हादसा: एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, पांच जवान बलिदान, को-पायलट घायल

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *