Breaking News
Oplus_131072

Uttarakhand: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति के सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शुमार मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के बाद उनके सम्मान में प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। शासन से इसके आदेश जारी किए गए है।

 

जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है, जिसके कारण उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है। इस दौरान तीन दिनों तक समस्त जनपदों में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

 

तीन दिन के राजकीय शोक के दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन (Official Entertainment) के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का कल बुधवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

बंद रहेंगे स्कूल

राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थान 20 तारीख को बंद रहेंगे। उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की तरफ से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए गए आदेशों में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 तारीख को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में शासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 20 मई उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे।

 

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *