Breaking News

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: घर में सांप घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने रेसक्यू कर जंगल में छोड़ा

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेसक्यू कर सांप को पकड़ा। जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल छोड़ दिया गया।

दरअसल, यहां पांडेखोला निवासी पपेंद्र पंत के आवास में आज सांप घुस गया। जिसकी सूचना उन्होंने लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी। सभासद अमित साह ने तुरंत वन इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य को दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बामुश्किल सांप को पकड़ा। जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में वन दरोगा भुवन टम्टा, वन बीट अधिकारी किरन तिवारी, मोहन कड़ाकोटी, अनुज साह, धीरज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ने वन विभाग की तुरंत कार्यवाही पर वन विभाग का आभार जताया है।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …