Breaking News

पंचायत चुनाव 2025:: नामांकन खत्म, अल्मोड़ा में इन पदों पर नहीं दिखा उत्साह, पढ़ें पूरी खबर

– अल्मोड़ा में जिपं की 45 सीटों पर 205 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
– आखिरी दिन 62 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

 

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही भाजपा कांग्रेस अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति में जुट गई है। वही, नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन खंड विकास कार्यालयों और जिला पंचायत कार्यालय में भारी भीड़ रही। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों का जोश हाई रहा।

जिले में ग्राम प्रधान के 1160, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 391, सदस्य ग्राम पंचायत के 8242 तथा जिला पंचायत सदस्य की 45 सीटें है। शनिवार को इन पदों पर नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था।

ग्राम प्रधान पदों के लिए दोगुने से अधिक नामांकन आए, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उत्साह कम रहा। कुल 9838 पदों के लिए 6883 नामांकन हुए है। जिसमे ग्राम पंचायत सदस्य में 2542, ग्राम प्रधान में 2815, सदस्य क्षेत्र पंचायत में 1321 ने पर्चा दाखिल किया।

 

बीजेपी प्रत्याशी भुवन जोशी ने अंतिम दिन छानी ल्वेशाल सीट से नामांकन किया।

 

जिला पंचायत की सीटों के लिए शनिवार यानि आखिरी दिन 62 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। 45 सीटों के लिए कुल 205 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। अंतिम दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू सुनीता कुंजवाल ने भी जिपं क्षेत्र खॉकर से पर्चा दाखिल किया। वही, कैबिनट मंत्री व विधायक रेखा आर्य के प्रतिनिधि व बीजेपी से अधिकृत प्रत्याशी भुवन जोशी ने सोमेश्वर के छानी ल्वेशाल सीट से नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा अन्य कई प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।

पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, देवेंद्र बिष्ट, दीवान सतवाल, दिनेश कुंजवाल, पूरन रौतेला और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व अध्यक्ष रवि रोतेला, रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, यूकेडी शिवराज बनौला आदि जिला पंचायत परिसर स्थित नामांकन स्थल पर मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *