Breaking News
Oplus_131072

द्वाराहाट पहुंचे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. सिन्हा, दूनागिरी मंदिर एवं महावतार बाबा की गुफा के किए दर्शन

 

अल्मोड़ा। तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को बीटीकेआईटी (बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान) द्वाराहाट का दौरा किया। संस्थान की प्रशासकीय परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. सिन्हा का स्वागत निदेशक डॉ. संतोषकुमार हम्पन्नावर व प्राध्यापकों ने शॉल व पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

 

तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे डॉ. सिन्हा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प से कोई भी कार्य असंभव नहीं है। सचिव ने संस्थान के पाठ्यक्रम व आधारभूत ढाँचे पर चर्चा करते हुए छात्र-केंद्रित शिक्षा पर बल दिया और बीटीकेआईटी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी शिक्षा डॉ. देशराज, एसडीएम सुनील कुमार, डॉ. रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तकनीकी शिक्षा सचिव से मिलकर केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि का मामला सहित स्थानीय सड़कें सहित भूमि संबंधी समस्याएं रखीं। सचिव ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रदान की गई भूमि का समाधान कर लिया गया है। बाकी समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। जिसमें भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, कैलाश भट्ट, जिपं सदस्य सूरज उपाध्याय, विजय बजेठा, नरेंद्र अधिकारी, वीरेंद्र बजेठा, चंदन सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

 

 

माँ दूनागिरी मंदिर एवं महावतार बाबा की गुफा के किए दर्शन

अल्मोड़ा। डॉ रंजीत सिन्हा ने मां दूनागिरी मंदिर एवं विश्व प्रसिद्ध महावतार बाबा की गुफा के दर्शन भी किये। डॉ सिन्हा दूनागिरी मंदिर एवं गुफा लगभग पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचे। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट पहुंच कर यहां के आध्यात्मिक और धार्मिक दर्शन से वह अभिभूत हैं।

 

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *