Breaking News
breaking
breaking logo

बिग ब्रेकिंग: यहां कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के सभी जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्कूलों में लगातार हो रहे अवकाश से पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग जारी अलर्ट को देखते हुए ​उधमसिंह नगर जिले में 07 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश घोषित किया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

 

आदेश में कहा है कि मौसम विभाग द्वारा 06 सितंबर को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। और कई जनपदों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गर्जन की संभावना जताई गई है। पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश से मैदानी जिलों में नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ चुका है। जिसके दृष्टिगत उधमसिंह नगर जिले में 07 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

 

यहां देखे आदेश-

 

Check Also

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *