इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: मौसम विभाग की ओर से जिले में अतिवृष्टि और भारी बारिश होने के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 सितंबर को नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना है। तेज बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
आदेश के अनुसार 5 सितंबर, शनिवार को नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश रहेगा।
आदेश में प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होने के कारण यह आदेश लागू नहीं होगा। यानी ऐसे विद्यालय खुले रहेंगे।
यहां देखे आदेश-
India Bharat News Latest Online Breaking News
