Breaking News
news logo
news logo

पूर्व बीडीसी सदस्य ने पत्नी संग जहर गटका, पत्नी की मौत

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: पूर्व बीडीसी मेंबर औऱ उनकी पत्नी ने जहर गटक लिया। दंपती के इस खौफनाक कदम से हड़कंप मच गया। इस घटना में पत्नी की मौत हो चुकी है। जबकि पति की हालात गंभीर बनी है।

नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ क्षेत्र में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट (48) और उनकी पत्नी उमा भट्ट (42) ने सोमवार देर रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। प्रकाश भट्ट दौलिया प्रगति विहार क्षेत्र के निवासी हैं। इनका एक बेटा प्राइवेट नौकरी में है, जबकि बेटी नैनीताल में पढ़ाई कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उमा भट्ट को मृत घोषित कर दिया। प्रकाश भट्ट की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

 

घटना के कारणों का फिलहाल कोई ठोस संकेत नहीं मिला है। न ही परिवार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Check Also

Weather alert

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: बारिश, ओले और अधड़ का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

​देहरादून: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच प्रकृति ने अपने तेवर बदल लिए हैं। मौसम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *