Breaking News
Oplus_131072

ग्रामीण प्रीमियर लीग: देवड़ा इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला, मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की शिरकत

अल्मोड़ा: कसार वॉरियर्स द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग सीजन 1 का फाइनल मुकाबला डीनापानी मिनी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला दयोली बॉयस तथा देवड़ा इलेवल के बीच खेला गया।

 

दयोली बॉयस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और उनकी पूरी टीम 96 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवड़ा इलेवन ने 5 विकेट से मैच जीत कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। गोविंद देवरी को प्लेयर ऑफ द मैच तथा कमलेश जीना को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

 

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के में भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख हवालबाग प्रतिनिधि भरत भूषण कुंडू, पूर्व जिपं सदस्य महिपाल बिष्ट तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय बिष्ट रहे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमें अनुशासन सीखाता है। और हम मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पान सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, हेमू बिष्ट, संजू मेहता, मनोज सिंह मेहरा, सूरज बिष्ट समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

 

Check Also

मौलिक और प्रमाणिक अनुसंधानों को समाज हित में प्रोत्साहित करें अनुसंधानकर्ताः नमिता प्रसाद

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *