Breaking News
Oplus_131072

जिला अस्पताल शिफ्ट करने के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, उग्र आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को रानीखेत स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला चिकित्सालय यहां की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। इसे मुख्यालय से हटाकर रानीखेत स्थानांतरित करने का कोई भी निर्णय अल्मोड़ा की जनता के हितों के साथ कुठाराघात होगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से जिला चिकित्सालय को शिफ्ट किए जाने की बात कही गई है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहाड़ के लोगों को पहले से ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में जिला चिकित्सालय को हटाने के बजाय सरकार को अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, पर्याप्त स्टाफ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला चिकित्सालय को हटाने का कोई भी निर्णय धरातल पर लागू करने का प्रयास किया गया, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक और उग्र जनआंदोलन करेगी।

 

महानगर अध्यक्ष तारा चंद्रा जोशी ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की पूरी जनता के स्वास्थ्य अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। जिला चिकित्सालय को किसी भी कीमत पर यहां से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जनता की भावनाओं और मांग को नजरअंदाज किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में होने वाले किसी भी उग्र आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

 

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जिला चिकित्सालय को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

 

कार्यक्रम में आनंद सिंह बगड़वाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, राधा बिष्ट, संगठन महामंत्री वैभव पांडे, रमेश नेगी, अशोक गोस्वामी, दिनेश पांडे, विकास कुमार, रितिक नयाल, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, मनोज वर्मा, रोहित रौतेला, फेमिना खान, किरण आर्य, परितोष जोशी, सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, एन.डी पाण्डे, तारा तिवारी, गीता मेहरा, कार्तिक शाह, पारसनाथ गोस्वामी, रविंद्र टम्टा, राज चौहान, निजाम कुरैशी, इसरार अहमद, हरीश सतवाल, दिनेश जोशी, कुलदीप सिंह मेर, शांतनु शाह, दीवान सिंह खनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Check Also

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *