तनाव में आकर कर दी थी अधिकारी के आवास में फायरिंग
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: बागेश्वर में बीते दिन मुख्य कृषि अधिकारी के आवास में फायरिंग करने करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि अधिकारी का सरकारी ड्राइवर है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी चालक ने तनाव में आकर ऐसा करने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि 5 फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा, स्थाई निवासी कानपुर रोड लखनऊ हाल निवासी आवास चौरासी ने तहरीर दी। 4 फरवरी 2023 की रात के समय उनके कमरे में उनका वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल आया। उसने गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जिसके बाद आरोपित के विरुद्ध धारा 307 और 504 में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मेहनरबूंगा के पास समण ग्वल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी उसे छुट्टी के दिन भी डयूटी पर बुलाते थे। इससे वह अनावश्यक रूप से परेशान था। तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। आरोपी 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है।
कृषि विभाग के आरोपित चालक के विरुद्ध 2019 में धारा 307, 323, 504, 506 और 2020 में 323, 504 और 506 के दो मुकदमे दर्ज थे। न्यायालय ने उसे सभी मामलों में बरी किया है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/