इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही परिवार के 3 महिलाओं की हत्या कर दी है। जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी 24 वर्ष पत्नी दीपक कुमार की हत्या कर दी। वही, शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष राम छलिया(छोलिया नृत्य करने वाला) का काम करता है। संतोष राम घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी पत्नी भी अपने पति के भय से कहीं छुप जाना प्रकाश में आया है स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर मौजूद है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News