अल्मोड़ा: पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल यशपाल आर्या का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस कार्यायल से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रानीखेत के अंतर्गत चौकी ताड़ीखेत में नियुक्त 2002 बैच के कांस्टेबल यशपाल आर्या के लीवर में पूर्व में इन्फेक्शन हो गया था। बरेली में एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार यानि आज 21 नवंबर की दोपहर उनका निधन हो गया।

कांस्टेबल आर्या द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद से हमेशा विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका असमय निधन पुलिस परिवार के लिए बड़ी क्षति है। इस दुखद घटना के बाद पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।
अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News




