Breaking News
Oplus_0

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: पुलिस ने दुकान में जुआ खेल रहे 12 लोग दबोचे, एक लाख से अधिक की नगदी बरामद

अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के दौरान जुआरी सक्रिय हो चुके है। पुलिस ने एक दुकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जुआ खेलने की सूचना पर रविवार को धौलछीना थाना प्रभारी विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौगांव जमराड़ी में एक दुकान में दबिश दी। जहां बरामदे में सार्वजनिक स्थान पर कई लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने पंकज सिंह, प्रकाश राम,  कमलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, गणेश लाल, राजेन्द्र प्रसाद, सुन्दर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, अमित कुमार, धीरज सिंह व शेर सिंह को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान एक लाख 540 रुपये व दो ताश की गड्डी बरामद की है। सभी आरोपितों के खिलाफ थाना धौलछीना में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …