Breaking News
Oplus_131072

घरों में टपक रहा था बारिश का पानी, रेडक्रॉस टीम ने तिरपाल डालकर दी राहत

अल्मोड़ा: राजपुर क्षेत्र में बारिश के चलते छतों से पानी टपकने की समस्या से जूझ रहे दो परिवारों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने त्वरित और सराहनीय कदम उठाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे रेडक्रॉस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने तुरंत छतों पर तिरपाल डालकर पानी का रिसाव रोका और प्रभावितों को बड़ी राहत दी।

 

बारिश के कारण छतों से पानी टपकने से परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही रेडक्रॉस की टीम ने मौके पर दौड़ लगाई और छतों पर तिरपाल बिछाकर प्रभावित परिवारों को फौरी राहत पहुँचाई।

 

रेड क्रॉस के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि आपदा अथवा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में रेड क्रॉस सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी जरूरतमंद परिवार को सहायता की आवश्यकता होने पर रेड क्रॉस हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।राहत पाने वाले परिवारों ने समय पर पहुंचकर सहायता प्रदान करने के लिए रेड क्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया।

 

राहत कार्य के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विनीत बिष्ट के साथ यूथ रेड क्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, पार्षद विकास कुमार, देवेंद्र भट्ट तथा दीपांशु जोशी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

 

Check Also

नितिन नबीन के स्वागत के बहाने कुंदन लटवाल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के लिए अल्मोड़ा में हलचल तेज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान अल्मोड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *