Breaking News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 94वीं पुण्यतिथि:: सरकार से धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग  

अल्मोड़ा। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को जै हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धौनी की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिपं परिषद, धारानौला में उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।समारोह में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने, धौनी की जयंती व पुण्यतिथि समारोह को होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए समारोह जिपं के तत्वावधान में आयोजित किए जाने, अल्मोड़ा पौधार मोटरमार्ग का नाम राम सिंह धोनी मोटर मार्ग किए जाने की मांग की गई।

सालम समिति के तत्वाधान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने स्व. धौनी के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धौनी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूरे देश में शिक्षा की जो अलग जगाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग की।

इस दौरान गोपाल सिंह मेहरा, अमरनाथ सिंह रजवार, लोकमणी भट्ट, विपिन जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, हेमचंद जोशी, राजेंद्र बिष्ट, मदन बिष्ट, डॉ जेसी दुर्गापाल, जगदीश चंद्र भट्ट, नारायण राम, दीवान राम आर्य, विनोद जोशी, प्रकाश बिष्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त कर धोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व समिति के संरक्षक गोविंद लाल वर्मा व संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। यहां विभिन्न संगठनों से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

नगि सभागार में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, अनदेखी पर प्रदेश कार्यकारणी के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: नगर निगम सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की आकस्मिक बैठक हुई। शाम 4 …