Breaking News

एक माह बाद भी चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन  

अल्मोड़ा। नगर की न्यू इन्द्रा कॉलोनी में दीपावली के दौरान हुई चोरी का खुलासा अब तक न होने से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने गुरुवार को लोअर माल रोड में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। और शीघ्र चोरियों का खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि न्यू इंद्रा कॉलोनी में एक माह पहले दीपावली के समय अलग अलग दिन तीन घरों के ताले तोड़ दिए गए थे। चोरों ने नगदी समेत अन्य सामान में हाथ साफ किया था। स्थानीय निवासी राजेश अल्मियां ने कहा कि घटना के खुलासे की मांग के लिए वे लोग कई बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन घटना को एक माह बीत चुका है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्थानीय लोगों की सब्र की परीक्षा न लें। जल्द कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। उधर, स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी देवेंद्र पींचा को ज्ञापन सौंप घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन मेहता, नितिन टम्टा, जौनी राणा, जीवन सिंह मेहरा, मनीष बिष्ट, सुनील बिष्ट, केशव कांडपाल समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Check Also

हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई मासूम बच्ची, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने सिस्टम पर कई सवाल खड़े …