Breaking News
Oplus_131072

बार नहीं हटाया तो होगा उग्र आंदोलन, ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। खत्याड़ी गांव के मुख्य मार्ग में शराब बार खोले जाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो रहे है। सोमवार को ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शीघ्र ठोस निर्णय न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में जब बार खोला गया था जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। ग्रामीणों के विरोधस्वरूप तब केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने जिला प्रशासन को बार को बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन छह माह बाद फिर से बार खोलने की सुगबुगाहट है। जिसे ग्रामीण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त स्थान पर गांव का मुख्य मार्ग है। स्कूली बच्चें, महिलाएं व अन्य कई ग्रामीण इसी रास्ते से आते जाते है। और महज कुछ मीटर की दूरी पर बेस चिकित्सालय है। शिष्टमंडल ने डीएम से मामले में ठोस निर्णय लेने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन सौंपने वालों में हर्ष कनवाल, प्रताप कनवाल, मनोज कनवाल, राहुल कनवाल, आनंद कनवाल, रविंद्र, अंशुल, देब सिंह, बिट्टू कनवाल, पंकज कनवाल, श्याम कनवाल, दीपक कनवाल, कमल कनवाल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं दो कारें, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

​हल्द्वानी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो …