देहरादून। शासन स्तर पर शनिवार को तीन पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें खासतौर पर एक पीसीएस अफसर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में एग्जाम कंट्रोलर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के एग्जाम कंट्रोलर के पद को आखिरकार भर दिया गया है। जिसमें पीसीएस अफसर शालिनी नेगी को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले शालिनी नेगी उत्तरकाशी की डिप्टी कलेक्टर थीं। लेकिन अब उन्हें इस पद से अवमुक्त करते हुए आयोग ने परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां देखें लिस्ट-

India Bharat News Latest Online Breaking News