Breaking News

विधायक मनोज तिवारी की मां पंचतत्व में विलीन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की माता स्व. पार्वती तिवारी पंचतत्व में विलीन हो गई है। शारदा घाट बनबसा मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधायक मनोज तिवारी व उनके बड़े भाई किसान नेता प्रकाश तिवारी ने चिता को मुखाग्नि दी।

स्व. पार्वती तिवारी का बीते शुक्रवार को खटीमा स्थित अपने निवास स्थान में निधन हो गया था। वह 98 वर्ष की थी। शनिवार यानि आज सुबह 8 बजे खटीमा स्थित उनके आवास से शारदा घाट बनबसा मोक्षधाम के लिए शव यात्रा निकली। काफी लोगों ने मुक्तिधाम पहुंचकर स्व. पार्वती को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, बागेश्वर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, अल्मोड़ा से जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व दर्जा मंत्री एड. केवल सती, पी.सी.सी सदस्य गोपाल चौहान, प्रकाश रावत, दानिश खान, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट, सुनील जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पंकज वर्मा, गणेश नैनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत, दीपक फर्त्याल, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, दीपक मलड़ा, प्रेम सिंह मेर, मोहन नगरकोटी, अनिल मेर, राजेश अधिकारी, हेम कुमार आर्य, हेम जोशी, सुन्दर सिंह बोरा, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव आदि ने पहुंचकर अंतिम दर्शन करके पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Almora:: शहीद कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र सम्मान, आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे जांबाज दीपक

अल्मोड़ा। अदम्य साहस, असाधारण वीरता दिखाने और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन …

preload imagepreload image
01:04