Breaking News

Big breaking: अल्मोड़ा की फेमस जलेबी की दुकान में फटा गैस सिलेंडर, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: नगर के कारखाना बाजार स्थित प्रसिद्ध केशव हलवाई की दुकान में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर बलास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से दुकान में काम करने वाला एक कर्मचारी झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

सिलेंडर का धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट तब हुआ जब कड़ाई में दूध उबाला जा रहा था। जो सिलेंडर बलास्ट हुआ उसमें गैस कम थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि बलास्ट आज सुबह हुआ।

सिलेंडर बलास्ट होने से आस पास के लोग भी सहम उठे। फिलहाल गैस सिलेंडर ब्लास्ट से कितना नुकसान हुआ है इसकी सही सूचना नहीं मिल पाई है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

cylinder

LPG Gas Crisis: अल्मोड़ा से बड़ी खबर, डिलीवरी प्वाइंट पर ही मिलेगा गैस रिफिल सिलेंडर, जानिए कब कहां होगा वितरण

  अल्मोड़ा: वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर …