Breaking News

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने CEO को सौंपा ज्ञापन, पटल सहायक को हटाने समेत उठाई ये मांगें

अल्मोड़ा: अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े सदस्यों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई है।

 

सीईओ से हुई वार्ता में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के 13 जनपदों में से केवल एक जनपद अल्मोड़ा ऐसा है, जहां सेवानिवृत्त शिक्षकों से वसूली हो रही है। जबकि 12 जनपदों में नहीं हो रही है। साथ ही सीईओ को ज्ञापन सौंप शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों की वसूली पर निर्गत शासनादेश का अवलोकन कर रोक लगाने, पेंशन प्रकरणों को निस्तारित करने, शिक्षक, कर्मचारियों को माह के पहले तारीख को वेतन का भुगतान करने, चयन, प्रोन्नत वेतनमान लंबित प्रकरणों का निदान करने, गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने, पीटीए शिक्षकों को शासनादेश के अनुसार प्रतिमाह वेतन भुगतान करने की मांग उठाई।

 

 

इधर, संघ के सदस्यों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्त अधिकारी कार्यालय के पटल सहायक की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने सीईओ से पटल सहायक को हटाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन लाल साह, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष दीवान सिंह रावल, के एन जोशी, सुनिल जोशी, श्याम सिंह अधिकारी, पूरन अल्मिया, अशोक पंत, मोहन सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह चौहान, ललित मोहन आदि शामिल रहे।

 

 

 

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …