अल्मोड़ा: द्रुत एप के माध्यम से होमगार्ड के जवान अब अपनी सेवाओं को और अधिक बेहतर करने में जुटे हैं। आम जनमानस व खासतौर पर महिलाओं व बालिकाओं को द्रुत एप के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आज होमगार्ड कमांडेंट नितिन काकेरवाल के निर्देशन में होमगार्ड जवानों द्वारा चौघानपाटा में कैंप लगाया गया।
कैंप के दौरान महिलाओ, बालिकाओं समेत अन्य लोगों को द्रुत एप के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में करीब 150 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। कैंप में मौजूद होमगार्ड जवान हरीश राम ने बताया कि लोगों की मदद के लिए द्रुत एप लांच किया गया है। लोगों को सहायता के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अपराध पर लगाम लगाने में मिलेगी मदद
इस ऐप के जरिए आसपास घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं, आपदा समेत अपराधों को रोकने में मदद मिल सकेगी। साथ ही क्राइम स्पॉट पर पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा भी इस एप में कई फीचर मौजूद हैं, जिससे व्यक्ति पैनिक बटन दबाकर अपनी लोकेशन सभी होमगार्ड को भेज सकता है। जिसकी मदद से उस दायरे में मौजूद होमगार्ड तुरंत अपनी मदद पीड़ित तक पहुंचा सकते हैं।
इस मौके पर होमगार्ड हरीश राम आर्या, दीपक गोस्वामी, राजेंद्र सिंह समेत अन्य होमगार्ड मौजूद रहे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News



