देहरादून: उत्तराखंड की जानी-मानी अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया। यह जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक से दी। उन्होंने जानकारी दी कि गीता ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थी। कला के प्रति समर्पित गीता उनियाल अंतिम क्षणों तक उत्तराखंड सिनेमा के लिए काम करती रही।
देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी। गीता ने 300 से ज्यादा वीडियो एलबम और 17 फीचर फिल्मों में किरदार निभाया था।उनके निधन से उत्तराखंड कला जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
India Bharat News Latest Online Breaking News


