Breaking News
Oplus_0

पत्रकार चंद्रशेखर सनवाल को पितृशोक, पत्रकारों ने जताया गहरा दुख

भिकियासैंण: पत्रकार चंद्रशेखर सनवाल के पिता धर्मानन्द सनवाल का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। सोमवार देर शाम उन्होंने भिकियासैंण स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

स्व. धर्मानंद सनवाल स्वास्थ्य निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार भिकियासैंण के रामगंगा तट त्रिवेणी घाट पर किया गया।

उनके निधन पर पत्रकार गणेश जोशी, हेम काण्डपाल, यूएस नेगी, भोला प्रकाश रिखाड़ी, एस आर चन्द्रा आदि ने शोक जताया है।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …