पिथौरागढ़: एलएसएम परिसर में गुरुवार को परिसर निदेशक डॉ हेम चंद्र पांडेय के निर्देशन में एमएससी प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने एमएससी प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान विभाग व रसायन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही रसायन विज्ञान से एमएससी उत्तीर्ण करने के बाद कैरियर की संभावनाएं और नौकरी के अवसर के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में परिसर के डीएसडब्ल्यू डॉ डी के उपाध्याय, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप गौतम, डॉ मंजुल गोंडवाल, डॉ अंकित जोशी, डॉ चारू पंत, डॉ सपना, डॉ मोनिका, कुमारी गरिमा तथा एमएससी प्रथम सेमेस्टर तथा एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News