Breaking News

पेयजल समस्या को गंभीरता से लें अधिकारीः आर्या

अल्मोड़ा। पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन समेत अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। और अधिकारियों को पेयजल समस्या को गंभीरता से लेने व योजनाओं का काम निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है। उन्होंने दिसंबर माह तक हर हाल में योजना के कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों की अधिकारियों के साथ गहमा गहमी हुई। पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर उनकी मांगों को नहीं सुनने का आरोप लगाया। जिस पर उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों व लोगों के साथ सामंजस्य बैठाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने उपाध्यक्ष दिनेश आर्या को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव गुरुरानी, अमर सिंह, भगवान सिंह रावल, राजेंद्र बिष्ट, संजय डालाकोटी, जगत तिवारी, आनन्द कनवाल समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …