Breaking News

अल्मोड़ा के ध्रुव ने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक, खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

अल्मोड़ा। नगर के पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत ने एनडीएमसी तेलंगाना इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स में आसाम के अपने जोड़ीदार सूरज ग्वाला के साथ कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व गृह जनपद को गौरवान्वित किया है।

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि, टूर्नामेंट पांच से दस दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित हुआ। ध्रुव रावत ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में अपने देश के ही चयनित जोशी और मयंक राणा की जोड़ी को 21-18, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया।

क्वार्टर फाइनल में एक बार फिर भारत के ही नितिन एचवी और वैंकटा हर्षवर्धन रवि राम रेडडी की जोड़ी को 20-22, 21-12, 21-13 से पराजित किया। लेकिन सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में उन्हें भारत के ही एमआर अर्जुन और विष्णु वर्धन गौड़ की जोड़ी से 21-12, 14-21 व 21-18 से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ध्रुव की इस उपलब्धि पर बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, कोच डीके सेन सहित उनके माता-पिता व अन्य खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …