इंडिया भारत न्यूज डेस्क: सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात सहायक परिवहन निरीक्षक को विजिलेंस की टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अब सतर्कता अधिष्ठान की टीम आरोपित के आवास की तलाशी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार एक व्यक्ति से विभाग का काम करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर टीम ने गुरुवार की दोपहर एआरटीओ कार्यालय के आसपास डेरा डाल दिया।
शख्स की शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की। जांच की पुष्टि होने के बाद आज विजिलेंस की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। जिसके बाद रुड़की के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर से सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार को पीड़ित से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद उसे अपने साथ ले गई। अब आरोपित के आवास की तलाशी के साथ उसके चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सतर्कता निदेशक वी मुरुगेसन ने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है या फिर उसने आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और Whatsapp नंबर 9456592300 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News