अल्मोड़ा। युवती से दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 16 दिसंबर को थाना धौलछीना क्षेत्र निवासी एक शख्स ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। एक युवक पर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना धौलछीना में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते दुष्कर्म के आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News