Breaking News

संत निरंकारी मिशन बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर चलाएगा स्वच्छता अभियान, 150 से अधिक सेवादार करेंगे भागीदारी

अल्मोड़ा। संत निरंकारी मिशन द्वारा रविवार यानि आज बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर कोसी कस्बे के पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मिशन से जुड़े 150 से अधिक सेवादार भागीदारी करेंगे। इस दौरान जनजागरूता रैली भी आयोजित की जाएगी।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए मिशन के संयोजक खीम सिंह रैकुनी ने कहा कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत देशभर में 1600 जगहों पर मिशन के 10 लाख से अधिक स्वयं सेवक इस अभियान में भागीदारी करेंगे। जिले में कोसी कस्बे में शिव मंदिर के पास दोपहर 11 से दो बजे तक स्वच्छता कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक स्वच्छ जल पहुंचाना और समाज में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देना है। जिसमें आठ लाख यूनिट ब्लड डोनेट करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

रैकुनी ने कहा कि मिशन के स्वयं सेवक समय समय पर जहां आपदा या अन्य संकट पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते आए हैं। वही, मिशन द्वारा वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर, पौंधारोपण, स्वच्छता अभियान चलाए जाते है।

प्रेस वार्ता में संचालक रामप्रकाश निरंकारी, माया गुरंग, तारा बिष्ट, स्नेहा निरंकारी, नंदाबल्लभ तिवारी, शगुन उप्रेती, सुरेश चंद्र पांडे, शिवलाल, रणजीत आदि मौजूद रहे।

Check Also

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति …