अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र में एक टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राम सिंह पंवार पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम चौमू, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राम सिंह पंवार एनटीडी क्षेत्र में एपीएस अपार्टमेंट के पास किराए के मकान में रहता था। सोमवार को वह अपनी टैक्सी कार UK 01 TA 3071 में पड़ा मिला। बताया गया कि कार में राम सिंह ने उल्टियां भी की थीं।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उपचार के लिए उसे बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका जता रही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
चौकी प्रभारी एनटीडी दिनेश परिहार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।मामले की जांच की जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News