अल्मोड़ा। पेशावर कांड के बरसी पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह ‘गढ़वाली’ को याद करते हुए उनकी अवधारणा के अनुरूप राज्य बनाने के लिए जनता से संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में राज करने वाली सरकारें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम का प्रचार तो करती हैं पर उनके विचारों का राज्य बनाने की कोशिश नहीं करती हैं।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने उनके विचार यात्रा व संघर्षों को याद करते हुए कहा कि गढ़वाली एक सच्चे, संवेदनशील व निडर इंसान थें, जिन्होंने अपने एक वाक्य गढ़वाली सीज फायर से ब्रिटिश सरकार की नींव हिला दी थीं, जिसके लिए गढ़वाली व उनके साथियों को ब्रिटिश सरकार के क्रूर दमन सहने व वर्षों जेल में रहने को मजबूर किया गया।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट ने कहा कि यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे अद्भुत योद्धा को जीते जी वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थें।
यहां एड. जीवन चंद्र, भगवती गुसाईं, ममता जोशी, विनीता, भावना पांडे, एड. वर्तिका रौतेला, राजू गिरी, किरन आर्या, एड. भारती, सुनीता भट्ट समेत अन्य लोग शामिल रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News