Breaking News

तिरंगा यात्रा निकाल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मना जश्न

अल्मोड़ा। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान एवं पीओके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करते हुए शौर्य का प्रदर्शन करने पर द्वाराहाट में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आयोजित की गई।

रानीखेत रोड घटगाड़ तिराहे से मुख्य बाजार तक निकाली गई इस यात्रा में बग्वालीपोखर, चौखुटिया, जालली, कफड़ा सहित विधानसभा के पूर्व सैनिक, व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

यात्रा में लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जयकारे लगाए। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय पर लोगों ने देश के सैनिकों का आभार जताया।

यात्रा में संयोजक अनिल शाही, पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, रिटायर्ड कैप्टन जेसी त्रिपाठी, नारायण सिंह, किशन सिंह, दीपक सिंह, नंदन सिंह, अवतार सिंह, रघुवर दत्त, नंदन सिंह, विनोद जोशी, विजय बजेठा, महिपाल किरौला, महेश कैड़ा, मुकेश पांडेय, मुकुल साह, सुधीर मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा, गिरीश चौधरी, वीरेंद्र नेगी, उमेश भट्ट, हरीश भट्ट, किशन सिंह राणा, ताराचंद उपाध्याय, ममता भट्ट, लक्ष्मी आर्या, कैलाश भट्ट, कृष्णा जोशी, लक्ष्मी चंद त्रिपाठी, केपीएस अधिकारी, वीरेंद्र बजेठा, पप्पू बिष्ट, अवतार सिंह, रेखा मेहरा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री जीआईसी अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव, अतिथियों व अभिभावकों ने स्कूल की प्रगति को सराहा

​अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *