Breaking News
Oplus_131072

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर: रेखा आर्या

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में यह यात्रा उनके सोमेश्वर आवास से शुरु होकर आजाद हिंद फौज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हुकम सिंह बोरा के स्मृति स्मारक तक निकाली गई।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी दुनिया के सैन्य इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। भारत दुनिया का पहला देश है जिसनें एक परमाणु हथियार रखने वाले दुश्मन देश में सौ किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकवादी ठिकानों को इतनी सटीकता से निशाना बनाया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की यह बहुत बड़ी सफलता है और इस पर हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए और रास्ते में लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जगदीश डंगवाल, गणेश जलाल, दीपक सिंह बोरा, हरीश परिहार, भुवन जोशी, राजेंद्र, अंजलि जोशी, पुष्कर मेहता, खड़क सिंह नेगी, राजेंद्र पांडे, नवीन चंद्र पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *