Breaking News
Oplus_131072

हत्या या आत्महत्या, महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क। जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौक़े पर पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी।

यह घटना खटीमा कोतवाली क्षेत्र के चारुबेटा इलाके में नई बस्ती की है। ग्रामसभा चारू बेटा मे नई बस्ती के पीछे स्थित जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे एक महिला का अधजला शव देखा जिसकी सुचना खटीमा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस में मृतका की शिनाख्त अनीता पत्नी सुरेश, निवासी नई बस्ती चारू बेटा, खटीमा के रूप में की है।

मृतका शनिवार की सुबह घर पर नही थी तभी उसके बच्चों ने घर के आस पास अपनी मां की पूछताछ की और बच्चे अपने घरेलू काम मे लग गये। परिजनों तथा ग्रामीणों के काफी खोजबीन के कुछ देर बाद घर के पीछे जंगल में एक पेड़ के नीचे अनीता का अधजला शव पाया गया। वहीं ग्रामीणों तथा परिजनों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली खटीमा को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच की है।

घटना कैसे हुई अभी इस बात का सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। मृतका अनीता अपने पीछे अपनी 9 साल की बेटी रिया, 7 साल का बेटा आयुष तथा 3 साल की बेटी नव्या को रोते-बिलखते छोड़ गई है।

मौक़े पर पहुचे सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेज दिया। वही मृतका के परिजनों व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *