Breaking News
Oplus_131072

शहीद दिवस पर याद किए गए देघाट के वीर सपूत हरिकृष्ण उप्रेती व हीरामणि बड़ौला

अल्मोड़ा। शहीद स्मारक देघाट में मंगलवार 19 अगस्त को शहादत दिवस मनाया गया। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रितानी सैनिकों की गोलीबारी का सामना करते हुए शहादत देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिकृष्ण उप्रेती व हीरामणि बड़ौला का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान कई संगठनों के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

शहीद स्थल पर आयोजित सभा मे मौजूद स्थानीय लोग व स्कूली छात्र-छात्राएं।

 

सुबह से ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिकृष्ण उप्रेती व हीरामणि बड़ोला के शहीद स्मारक पर लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सल्ट करन जीना, ब्लाक प्रमुख मथुरा दत्त, थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने शहीद स्मारक में पुष्पांजलि कर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

इंटर कालेज देघाट व सरस्वती विद्या मंन्दिर के विद्यार्थियों ने रंगागंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही संस्कृति विभाग से आए कलाकारों ने मनमोहन रंगारंग प्रस्तुतियां दी। संचालन भाजपा जिला महामंत्री पूरन रजवार ने किया।

 

कार्यक्रम में जेष्ठ प्रमुख संगीता ढौंढियाल, भैरव दत्त ढौंढियाल, राधा रमण उप्रेती, कुन्दन लाल, कृपाल दत्त, जिपं सदस्य मीना शर्मा, गोपाल दत्त, विरेन्द्र रावत, कश गिरी, गोविन्द सिह बोरा, हीरा सिह रावत, महेंद्र बंगारी, मीनाक्षी बंगारी, रजनी पपनौई, दीपा देवी, प्रकाश पपनोई, हरीश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

न पत्राचार, न दफ्तर के चक्कर, ‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे प्रशासन तक पहुंच रही जनता की शिकायत

-अब तक प्राप्त हुईं 562 ​शिकायतों से 352 का हुआ निस्तारण -दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *