Breaking News
Oplus_131072

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला

अल्मोड़ा। भाजपा ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मानसून सत्र के दौरान सदन में विपक्षी विधायकों द्वारा अमर्यादित व्यवहार किए जाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को चौघानपाटा में कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों ने गैरसैण विधानसभा सत्र की गरिमा को तार-तार किया, सदन में तोड़फोड़ कर लोकतंत्र की हत्या की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्र को बाधित कर जनहित की अनदेखी की। 2027 में जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महापौर अजय वर्मा, जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, नगरध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, एके सिकंदर पवार, रणजीत भडारी, कैलाश गुरुरानी, अरविंद बिष्ट, दीपा अधिकारी, कमला तिवारी, कविता वर्मा, ममता साह, त्रिलोचन जोशी, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *