अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे कुंदन लटवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उनके गृह क्षेत्र लोधिया से लेकर शहर तक जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कुंदन लटवाल के दर्जा राज्य मंत्री बनने पर युवाओं में खुशी की लहर है। नगर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के संचालन में हुए अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भाजपा सदैव युवा सोच और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। कुंदन लटवाल को मिला यह दायित्व युवाओं के प्रति पार्टी के विश्वास का प्रतीक है। इससे संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी विधानसभा चुनावों में इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सोच के अनुरूप ही युवा नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है। जिले में कुंदन लटवाल के रूप में एक मजबूत युवा नेतृत्व मिला है।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि कुंदन लटवाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। युवा सोच और ऊर्जा के साथ वे सरकार की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अपने संबोधन में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। युवाओं के विकास, खेल गतिविधियों के विस्तार और युवा कल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा पीआरडी में लंबे समय से रुके हुए रजिस्ट्रेशन को भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
कुंदन लटवाल ने कांग्रेस निशाना साधते हुए कहा कि, पूर्ववर्ती सरकारें घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर देश-प्रदेश के विकास को बाधित करती रहीं। नौकरियों को बेचकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया, लेकिन वर्ष 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी और अब राज्य में सीएम धामी के नेतृत्व में सुशासन व पारदर्शिता की नई संस्कृति स्थापित हुई है। आज धामी सरकार में 33 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। साथ ही लखपति दीदी योजना और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर मातृशक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण किया गया है।
लटवाल ने प्रदेश में भाजपा की जीत की हैट्रिक का दावा करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी और अल्मोड़ा सीट पर भी भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए सभी से नशे से दूर रहने और जीवन में खेलों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं जो आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में भारत का गौरव बढ़ाएंगे।
युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल को उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, ए.के. सिकंदर पवार, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, सुभाष पांडे, जिला पंचायत सदस्य खत्याड़ी ममता कनवाल, जिपंस गोलनाकरड़िया प्रेम सिंह लटवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, रंजीत भंडारी, लता बोहरा, संजय बिष्ट, मंगल रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, आनन्द कनवाल, रविन्द्र खोलिया, प्रकाश बिष्ट, हरीश बनौला, गोपाल लटवाल, केवल कपिल, लोकेश कालाकोटी, सुनील बिष्ट, मुकेश लटवाल, गंगा लटवाल, हरीश रावत, विनोद बजेठा, अर्जुन बिष्ट, प्रताप रावत, देवेंद्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, किशन बिष्ट, विनोद लटवाल, विनोद कनवाल, राहुल खोलिया, पंकज बिष्ट, सौरभ वर्मा, कृष्णा बिष्ट, प्रेम लटवाल, प्रदीप मेहता, अशोक कनवाल, ललित कनवाल, मदन बिष्ट, राजेन्द्र लटवाल, सुंदर लटवाल, हितेश नेगी, पारस कांडपाल, राहुल कुमार, हिमांशु बनौला, हिमांशु अधिकारी, सूरज सिराड़ी, त्रिलोचन जोशी, मनीष बिष्ट, कैलाश गोस्वामी, मीना भैसोड़ा, अंजू बिष्ट, पूरन रावत, किरन लटवाल, पाना देवी, मदन रावत, राधा लटवाल, अमित बिष्ट, रोहित, देवेंद्र भट्ट, हीरा कनवाल, ललित खोलिया, राजेंद्र सिंह रावत, भीम सिंह रावत, गोपाल खोलिया, शंकर, जोगा सिंह कनवाल, सूरज लटवाल, मनोज लटवाल, भीमा पवार समेत छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News

