Breaking News
Oplus_131072

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें मुख्य्मंत्री: भोज

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पेपर लीक होना भाजपा सरकार की नकल विरोधी क़ानून की पोल खोल रहा है। भाजपा ने जिस तरह से नकल विरोधी क़ानून का ढिढोरा पिटवाया और अपनी पीट थपथपाने का काम किया। उसकी पहले ही परीक्षा में हवा निकल गई।

 

जारी बयान में भोज ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भाजपा के लोगों के द्वारा ही संरक्षण देने काम किया जा रहा है। पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए। भाजपा ने बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक किया है। जिसका जबाब युवा 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार उखाड़ फेंक कर देगा।

उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूब चुका है। मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *