Breaking News

द्योलीडांडा सम्मेलन के सौ वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों से शिल्पकार समाज के नेता करेंगे शिरकत

अल्मोड़ा। 24 सितंबर 1925 को हुए द्योलीडांडा सम्मेलन की स्मृति में आगामी 24 सितंबर को नगर से सटे द्योलीडांडा मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जबकि 28 सितम्बर को रैमजे इंटर कॉलेज सभागार में सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश भर से शिल्पकार समाज के नेता शिरकत करेंगे।

यह जानकारी द्योलीडांडा शताब्दी समारोह समिति के संयोजक संजय कुमार टम्टा ने प्रेस क्लब में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 1925 में द्योलीडांडा मैदान में महान समाज सुधारक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के नेतृत्व में शिल्पकार समाज के मानव अधिकारों को लेकर एक वृहद सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कुमाऊं गढ़वाल से दस हजार से भी अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 100 वर्ष पूर्व दिए गए प्रस्तावों का मूल्यांकन एवं वर्तमान में शिल्पकार समाज की चुनौतियों पर विचार विमर्श करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को 21 बिंदुओं का प्रस्ताव दिया जाएगा।

 

टम्टा ने बताया कि 1925 में हुए सम्मेलन के माध्यम से तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर चक्रधर जुयाल एम, डिप्टी कमिश्नर ‌ एयरटेल के माध्यम से ब्रिटिश सरकार को शिल्पकारों के मानव अधिकारों को लेकर 21 बिंदुओं का एक प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव के बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा शिल्पकार क्षेत्रों में कृष्ण डे और कृष्णा नाइट के नाम से 151 प्राथमिक विद्यालय खोले गए थे। 30 हजार से भी अधिक भूमि भूमिहीन शिल्पकारों को प्रदान की गई थी। पारंपरिक रूप से शिल्प कलाओं का कार्य करने वाली 51 जातियों को शिल्पकार नाम देते हुए 1931 की जनगणना में शामिल किया गया। इसके साथ ही शिल्पकार समाज पर हो रहे अन्याय अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए शिल्पकार समाज के लिए प्रगतिशील कार्य किए जाने की मांग की गई थी। तब इतिहास में पहली बार शिल्पकार समाज संगठित हुआ था।

 

प्रेस वार्ता में समिति के संरक्षक दयाशंकर टम्टा, लल्लू लाल, नंदकिशोर टम्टा, सुंदरलाल आर्य, दीपेश टम्टा, प्रकाश आर्या, ध्रुव टम्टा, सुभाष चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, डॉ बीएल आर्या आदि मौजूद रहे।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *