Breaking News
Oplus_131072

सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मचारी डीएन डालाकोटी का निधन, जनप्रतिनिधियों समेत कई ने जताया शोक

अल्मोड़ा। नगर के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त देवकी नंदन डालाकोटी का निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव सिरोनिया, पेटशाल के पास मुंडेश्वर धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुखाग्नि उनके भतीजों पत्रकार प्रमोद डालाकोटी, मनोज डालाकोटी, जगदीश डालाकोटी और भाइयों जीवन डालाकोटी, केवल डालाकोटी ने दी। उनके निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा समेत लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *