Breaking News

गौ मांस की झूठी शिकायत पर मॉब लिंचिंग का प्रयास करने के दो और आरोपित गिरफ्तार

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: बीती दिनों गौ मांस की झूठी खबर पर पिकअप चालक की मॉब लिंचिग का प्रयास करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है। पीड़ित पिकअप चालक नासिर की पत्नी नूरजहां की शिकायत पर दर्ज इस मुकदमे में इससे पूर्व दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

उल्लेखनीय है कि बैलपड़ाव-छोई क्षेत्र में बीते दिनों गौ मांस की झूठी खबर पर इकट्ठा हुई भीड़ ने पिकअप चालक नासिर हुसैन के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट कर वाहन में तोड़फोड़ कर दी थी। नासिर की पत्नी की शिकायत पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगातार दबिश दे रही थी।

 

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि नूरजहां पत्नी नासिर नई बस्ती गुलरघट्टी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 190, 191 (2), 115(2), 351 (3), 352/ 61 (2), 324 (4) के तहत दर्ज मुकदमे में दो और आरोपियों श्याम सिंह पुत्र शिव सिह निवासी ग्राम टेड़ा तथा विशाल उर्फ विकास पुत्र शिव पूजन प्रसाद निवासी कंचनपुर छोई को उनके घरो से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की गई।

 

जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *