Breaking News
Oplus_131072

आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुआ विधिक व स्वास्थ्य शिविर, सौ से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

अल्मोड़ा। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष और महर्षि दयानंद के दो सौ वर्ष पूरे होने पर आर्य समाज मंदिर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व हिमालयन डैन्टल सेन्टर के सहयोग से विधिक व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में करीब सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें दवाईयों का वितरण किया गया। इसमें डा विशाल शर्मा, जिशान अली व लता बिष्ट, दंत चिकित्सक डॉ. संतोष बिष्ट ने अपनी सेवायें दी।

सभा का संचालन करते हुए आर्य समाज के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने महर्षि दयानन्द के योगदान को याद करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीएलएसए सचिव शचि शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में आर्यसमाज के वरिष्ठ सदस्य मोहन सिह रावत व दंत चिकित्सक संतोष बिष्ट को सम्मानित किया गया। तथा डॉ विशाल शर्मा व उनकी टीम को सत्यार्थ प्रकाश ग्रन्थ भेंट किए गए। प्रधान दिनेश तिवारी व गौरव भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यहां मुख्य रूप से दिनेश तिवारी, गौरव भट्ट, किशन सिंह रावत, मोहन सिह रावत, अर्जुन सिंह रावत, सुखलाल प्रजापति, सरोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *