अल्मोड़ा: जिले के रानीखेत और सल्ट विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई, जिनमें आगामी सांगठनिक रणनीतियों और एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। इन बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जाधारी राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने शिरकत की। स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजनाओं के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के पहले दिन रानीखेत नगर मंडल के शक्ति केंद्रों की बैठक स्थानीय विधायक प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विधानसभा अंतर्गत शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई।
इस दौरान रानीखेत नगर मंडल के अंतर्गत शक्तिकेंद्र अटल, डॉ. हेडगेवार, माँ दुर्गा, माँ सरस्वती शक्ति, पंतकोटली, विवेकानंद एवं शिवशक्ति केंद्र, ताड़ीखेत मंडल के अंतर्गत बमस्यू, उपराड़ी, जैनोली, पाण्डे कोटा, गनियाद्योली, पीपली शक्ति केंद्र, पचौली शक्ति केंद्र, सोनी शक्ति केंद्र तथा बिनसर महादेव मंडल के अंतर्गत नैनीगांव, बिलेख, जूना, विशालकोट, देवलीखेत, डीडाखाल, चमड़खान, पनयाली, रैपौड़ी शक्ति केंद्रों की बैठकें संपन्न हुई।
बैठक में विधानसभा अंतर्गत शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही विशेष अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
दर्जाधारी राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने कहा, लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता से होती है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दी गई जिम्मेदारी को सुनिश्चित करें। सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा और राष्ट्रहित की भावना पर आधारित है। हम सभी को पार्टी की रीति-नीति और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा।
विशेष अभियान के दूसरे दिन सल्ट विधानसभा के विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्रों में बैठकों का सिलसिला चला। जहां दर्जाधारी राज्यमंत्री कुंदन लटवाल और स्थानीय विधायक महेश जीना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा कर विशेष अभियान को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई।
इस दौरान मछोड़ मंडल शक्तिकेंद्र के अंतर्गत भौनखाल प्रथम, भौनखाल द्वितीय, मछोड़ प्रथम मछोड़ द्वितीय एवं मछोड़ तृतीय तथा सल्ट मंडल शक्तिकेंद्र के अंतर्गत सिमार, चांच, कालीगांव, बॉगीधार, चमकना, पॉलीधन्याल, देवायल, झड़गांव एवं डूंगरा में बैठकें हुई। वही, मानिला मंडल शक्तिकेंद्र के अंतर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें डभरा, उजराड़, बिनोली, इनलो, कुँहिल, बरकिंडा, बसेड़ी बसनाल, सिमार, कुणीधार, सकनणा, डहोली, मानिला, पूनाकोट, जगतुवाखाल, नैलवालपाली, सेवोली रौतेला, नैलवालपाली, दुगोली, क्वैरला, रणकना, सैणामानुर तथा मझगांव सहित गुदलेख, गाजर, सडोली एवं कल्याणपुर शक्तिकेंद्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।स्याल्दे मंडल के चितोली, जौरासी, गोलना, भरसोली, पधरखोला, पठाना, महग्यारी एवं ईंगरी शक्तिकेंद्रों में भी बैठकें आयोजित की गई।
इन बैठकों में शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर अधिक संख्या में लोगों को अभियान से जोड़ने तथा एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
India Bharat News Latest Online Breaking News